गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना मसूरी पुलिस टीम ने इंडियन पेट्रोल पम्प हवा-हवाई पर कर्मचारियों से मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले सुमित कुमार नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे थाना मसूरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।