गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से मंदिर के दान पात्र से चोरी किए गए ₹8500 बरामद
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने शनिवार शाम करीब 4 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर व चेकिंग के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले करन नाम के 1 शातिर अभियुक्त को उत्तरांचल भवन के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से मंदिर के दानपात्र से चोरी किये गये करीब साढ़े 8 हजार रुपये बरामद हुए हैं।