गाज़ियाबाद: थाना कौशांबी पुलिस टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया, संचालिका समेत 3 लोग हुए गिरफ्तार
सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम व थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के चलाकर से. 5 वैशाली स्थित मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस दौरान 3 पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।