गाज़ियाबाद: अंकुर विहार पुलिस ने शराब के नशे में 3 बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने पड़ोस की रहने वाली 3 बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले मोहम्मद हुसना नाम के 1 शातिर अभियुक्त को डाबर तालाब अंकुर विहार से गिरफ्तार किया। शनिवार शाम करीब 4 बजे इंस्पेक्टर अंकुर विहार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को थाना अंकुर विहार पर वादिया द्वारा तहरीर दी गई थी।