सरधना: दस हजार के वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ा भेजा जेल। समौली गांव की घटना।
दौराला थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दस हजार रूपए के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी देहरादून से की गई है। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तथा मुकदमे से संबंधित धारा में जेल भेज दिया।