सरधना: दबंग युवक ने रंजिश के चलते घर में घुसकर पड़ोसी महिलाओं से की मारपीट।एक महिला घायल। गांव मंढयाई की घटना।
सरधना थाना क्षेत्र के मंढयाई गांव में पुरानी रंजिश के तहत पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दी उसको बचाने आई उसकी सास को भी आरोपी ने सिर में ईंट मार कर घायल कर दिया। थाना पहुंची महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।