सरधना: जाटोली गांव में बेदखली के बाद सरधना एसडीएम ने मकान पर लगाई सील, पीड़ित महिला ने एसडीएम कार्यालय पर किया हंगामा
सरधना तहसील क्षेत्र के गांव जटोली में एसडीएम द्वारा एक मकान पर सील लगाए जाने से नाराज पीड़िता महिला ने अपने बच्चों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। तथा आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का कहना है कि सरधना एसडीएम ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए उसको मकान से बेदखल करते हुए सील लगा दी है।