बुरहानपुर: केला फसल बीमा नहीं होने पर किसानों ने कलेक्टर को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी
भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की मांगों को लेकर सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करने के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। किसान संघ ने प्रदेश सहित जिले की किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर हर्ष सिंह को ज्ञापन दिया। भारतीय किसान संघ ने कहा कि बुरहानपुर जिले की मुख्य फसल केला होने के बाद भी बीमा नहीं।