रामनगर में अवैध ईंट भंडारण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, 8 भंडारण केंद्र बिना लाइसेंस मिले
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर में नगर पालिका परिषद की ओर से गौजानी-चोरपानी क्षेत्र में ईंटों के अवैध भंडारण की शिकायत पर कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र के सभी भंडारण केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें 8 भंडारण केंद्र बिना नगर पालिका लाइसेंस के संचालित होते पाए गए।
इन सभी भंडारण केंद्र संचालकों को नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही, भंडारण केंद्रों तक आने वाले वाहनों से नगर पालिका की सड़कों और नालियों को हुए नुकसान का भी आकलन किया गया।
मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए नगर पालिका की ओर से पूरी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी रामनगर को भेज दी गई है।
Hashtags
#रामनगर #नगरपालिका #गौजानी #चोरपानी #ईंटभंडारण #अवैधभंडारण #नगरपालिकाकार्रवाई #RamnagarNews #NainitalNews #BreakingNews #UttarakhandNews #LocalNews