डूंगला: ग्रामीण सेवा शिविर में 78 वर्षीय विधवा की पेंशन फिर से शुरू हुई
डूंगला। ग्राम पंचायत ईडरा के लक्ष्मीपुरा निवासी 78 वर्षीय विधवा रखी बाई बंजारा की बंद पड़ी सामाजिक सुरक्षा विधवा पेंशन ग्रामीण सेवा शिविर में दोबारा शुरू करवाई गई। दस्तावेजों के अभाव में पेंशन बंद हो गई थी। शिविर में अधिकारियों ने मौके पर ही कागजात पूरे करवाकर समस्या का समाधान किया।