मूंडवा: पालडी जोधा गांव में अज्ञात कारणों से एक बाड़े में लगी आग, लाखों रुपये का पशुओं का चारा जलकर हुआ राख
Mundwa, Nagaur | Nov 6, 2024 मूण्डवा पंचायत समिति के पालडी जोधा गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते एक बाड़े में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और बाड़े में रखा पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही कुचेरा नगरपालिका व मूण्डवा नगरपालिका की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।