मूंडवा: नागौर की पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा कुचेरा क्षेत्र के दौरे पर रहीं
Mundwa, Nagaur | Nov 2, 2024 नागौर की पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा शनिवार को कुचेरा क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान कुचेरा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं कुचेरा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व नागौर की पूर्व सांसद डॉ ज्योति मिर्धा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।