मूंडवा: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन और बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
Mundwa, Nagaur | Nov 4, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को पुलिस प्रशासन व बीएसएफ के जवानों ने खींवसर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।