मूंडवा: राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने खजवाना गांव का किया दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Mundwa, Nagaur | Nov 5, 2024 राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी मंगलवार को खजवाना गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान खजवाना गांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं खजवाना गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।