मांट: मांट पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा
Mat, Mathura | Jul 25, 2026 मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक हरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल दिनेश कुमार की टीम ने चेकिंग के दौरान राधारानी अंडरपास के समीप हनुमान मंदिर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सतीश निवासी बल्देवगढ़ (थाना राया, मथुरा) के रूप में हुई है।