आंवला: आंवला में किसान को मृत दिखाकर पेंशन हड़पी, मां-बेटियां गिरफ्तार, बेटियों ने पिता को पति बताकर ली विधवा पेंशन
आंवला में पुलिस ने शनिवार सुबह आठ बजे दी जानकारी में बताया कि विधवा पेंशन हड़पने के आरोप में एक महिला और उसकी दो बेटियों को शुक्रवार देररात गिरफ्तार किया गया है। इन पर जीवित किसान को मृत दिखाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर पेंशन लेने का आरोप है।आंवला थाना पुलिस ने शुक्रवार देररात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।