बारां: खेड़ली फाटक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Apr 13, 2025 खेड़ली फाटक पेट्रोल पंप के पास रविवार को अज्ञात कार की टक्कर से दंपती घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलवा राम ने बताया कि मदनलाल पुत्र गोविंद लाल 55 वर्ष और उसकी पत्नी कैलाश बाई कोटा से अपने गांव सालपुरा आ रहे थे तभी खेडली फाटक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए।