बारां: गुर्जर समाज ने तेल फैक्ट्री स्थित विधायक कार्यालय में राज्य मंत्री ओमप्रकाश भड़ाना व बारां विधायक का किया अभिनंदन
Baran, Baran | Apr 13, 2025 श्री देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा के प्रथम बार बारां आगमन पर राजस्थान गुर्जर महासभा बारां के जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश भडाणा के नेतृत्व में रविवार को तेल फैक्ट्री स्थित विधायक कार्यालय पर गुर्जर समाज द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही बारां विधायक राधेश्याम बैरवा का भी अभिनन्दन किया गया।