चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में डॉक्टरों को सिखाए गए एजुकेशन के तरीके, बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन की हुई कार्यशाला
Churu, Churu | May 6, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में मंगलवार को बेसिक कोर्स में इन मेडिकल एजुकेशन की तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरूआत हुई। कार्यशाला का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यशाला में पहले दिन 30 डाॅक्टर्स को मेडिकल एजुकेशन में बुनियादी कोर्स स्टूडेंट को सीखाने के तरीकों के बारे में बताया गया।