चूरू: कड़वासर गांव में नाली नहीं बनने के कारण मुख्य रास्तों पर जमा हो रहा गंदा पानी, ग्रामीणों को हो रही परेशानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Churu, Churu | May 6, 2025 चूरू के निकटवर्ती ग्राम कड़वासर में कई वर्षों से मुख्य रास्तों में घरों का गंदा पानी नाली के अभाव में सड़क पर इकट्ठा पड़ा है। गांव के राहुल प्रजापत ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि कई वर्षों से इस गांव में नाली नहीं बनी है, घरों का गंदा पानी मुख्य रास्तों पर आ जाता है। जिसके कारण वाहन चालकों व राहगीरों को पैदल चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।