चूरू: अत्यधिक गर्मी व तापमान से पड़ सकते हैं मिर्गी के दौरे, रतननगर में लोगों को दी गई स्वास्थ्य की जानकारी
Churu, Churu | May 6, 2025 चूरू के निकटवर्ती रतननगर मे मंगलवार को सुबह 11:30 बजे मिर्गी निदान, गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोगो को जानकारी दि गई ओर स्वास्थ्य का चैकअप किया गया। मुख्य न्यूरोफिजिशयन डॉ. आर. के. सुरेका ने बताया कि आज 580 मरीजो के इलाज कर पूरे माह की दवाई निःशुल्क वितरित की गई। आजकल गर्मी का प्रकोप है एवं वातावरण का तापमान 50° से ऊपर चला जाता है।