कौंच: कोंच नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, सांसद और विधायक हुए शामिल
Konch, Jalaun | Apr 14, 2026 कोंच नगर में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समिति गांधी नगर के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में सांसद नारायण दास अहिरवार, विधायक मूलचंद्र निरंजन, नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, समिति अध्यक्ष संगीता राय व कार्यक्रम संयोजक चंद्रभान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।