उरला स्थित BSUP कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं। डेरापारा से विस्थापित कर यहां बसाए गए लोगों का कहना है कि पिछले 3 वर्षों से कॉलोनी में पीने के पानी, सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर समस्या बनी हुई है।
महिलाओं को रोजाना 500 मीटर से 1 किलोमीटर दूर जाकर पीने का पानी लाना पड़ता है। कॉलोनी में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं बच्चों को स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और आसपास स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है, जिससे रहवासियों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है।
आखिर कब मिलेगी इन परिवारों को बुनियादी सुविधाएं? देखिए उरला BSUP कॉलोनी की ग्राउंड रिपोर्ट।
#Urla #BSUPColony #Birgaon #RaipurNews #ChhattisgarhNews GroundReport WaterCrisis SchoolIssue HealthFacilities PublicIssue News22Bharat Raipur CGNews LocalNews