फुलवरिया: फुलवरिया में जनगणना कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का रविवार की दोपहर 3:00 बजे गठित अधिकारियों की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न पंचायत एवं वार्ड में पहुंचकर घर-घर चल रहे सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन भी किया तथा दिशा निर्देश दिए।