शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में सड़क पर उतरे नवोदय विद्यालय के छात्र, लाइब्रेरी इंचार्ज पर मारपीट का लगाया आरोप
शाहजहांपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय रोजा में सोमवार को लाइब्रेरी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए तमाम छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने विद्यालय से पैदल मार्च निकालकर सुभाषचंद्र बोस पुलिस चौकी पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस बीच डीएम को संबोधित रोजा थाना प्रभारी को देकर जांच कराने की मांग की।