सतना में सीएम का संक्षिप्त प्रवास, सांसद पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए, दिवंगत नेता लक्ष्मी यादव के आवास पर भी पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने अल्प प्रवास पर मंगलवार की दोपहर विशेष विमान से सतना पहुंचे,जहां वो कही खुशी तो कही गम के कार्यक्रम में शामिल हुए उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश महामंत्री हितानन्द शर्मा भी पहुंचे, सतना एरोड्रम पहुंचे ही सतना सांसद गणेश सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया ।