सुजानगढ़: सारोठिया में खेत में बने झोपड़े में आग लगने से चारा व घरेलू सामान राख हुआ
सुजानगढ़। सारोठिया गांव में सोमवार दोपहर खेत में बने झोपड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते दो झोपड़े जलकर खाक हो गए। हादसे में भागीरथ बावरी का चारा व घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के वक्त भागीरथ बाहर गया था। सूचना पर पहुंचा तो सब राख हो चुका था।