घरघोड़ा: घरघोड़ा स्वास्थ्य केंद्र ने रचा इतिहास! राष्ट्रीय गुणवत्ता जांच सफल, अब मरीजों को मिलेगा बड़े शहरों जैसी सुविधा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में NQAS के तहत राष्ट्रीय मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। केंद्रीय टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर गुणवत्ता मानकों की जांच की। इस उपलब्धि से घरघोड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।