जगदलपुर: शहर के पुराना पुल के पास मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; मृतक की नहीं हो सकी पहचान
जगदलपुर शहर के पुराना पुल के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।