पन्ना: बुंदेलखंड के युवाओं का सपना होगा साकार: पन्ना में सैनिक स्कूल के लिए विधायक ने की पहल!
Panna, Panna | Apr 12, 2026 "पन्ना के युवाओं का सेना में जाने का सपना अब जल्द पूरा हो सकता है। विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर पन्ना में सैनिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव सौंपा है। रीवा स्कूल की दूरी देखते हुए यह मांग की गई है। रक्षा मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है, जिससे बुंदेलखंड के युवाओं में नई उम्मीद जगी है।"