#एसपी_रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा थाना भोट क्षेत्रान्तर्गत टोल टैक्स पर ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइज़र के माध्यम से जांच की गई तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जागरूक भी किया गया।
रामपुर पुलिस की आमजन से है कि शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें।
#UPPolice
#RampurPolice
Rampur, Uttar Pradesh | Jun 7, 2026