सहदेई बुजुर्ग: सहदेई बुजुर्ग CHC में अव्यवस्था पर सिविल सर्जन सख्त, सुधार के दिए निर्देश
सहदेई बुजुर्ग में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. श्यामनन्दन प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण में ड्यूटी रोस्टर, ओपीडी, दवा वितरण और साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। दवाओं के रखरखाव में लापरवाही और मरीजों को दवा नहीं मिलने की शिकायत पर सिव