भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में पटरी पार श्वान का आतंक, करीब 1 घंटे में दो दर्जन से अधिक लोगों को काटा, मचा कोहराम
भीलवाड़ा में पटरी पार पांसल चौराहे से पुलिस लाइन क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक श्वान का आतंक देखने को मिला,श्वान ने करीब एक घंटे के भीतर एक के बाद एक करीब दो दर्जन से अधिक जनों पर हमला कर काट लिया।एकाएक श्वान के आतंक से क्षेत्र में कोहराम मच गया।वही श्वान के आतंक से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।