पटना ग्रामीण: पटना के RRB कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन, केंद्रीय मंत्री ने 109 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
पटना के महेंद्रू स्थित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) कार्यालय में शनिवार की दोपहर 12 बजे रोज़गार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने 109 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान नवचयनित युवाओं के चेहरों पर उत्साह और संतोष साफ दिखाई दिया। अभ्यर्थियों ने सरकार द्वारा इस पहल के लिए आभार जताया।