तिलहर: नेशनल हाईवे पर कार का टायर फटने के बाद अनियंत्रित कार 12 फीट ऊंचे पेड़ से टकराई, फिर खाई में पलटी, चालक सुरक्षित
यह घटना तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित गुरगिया बहादुरपुर गांव के पास सुबह करीब 9:30 बजे हुई। बताया गया कि कार का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे वह बेकाबू हो गई। अनियंत्रित कार पहले हाईवे किनारे बनी पुलिया से टकराई, फिर करीब 10-12 फीट ऊंचे एक जामुन के पेड़ से जा टकराई और अंततः गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।