हमीरपुर: सुमेरपुर में यूपीसीडा का नाला निर्माण नहीं पकड़ पा रहा गति, छह करोड़ की लागत से दोनों तरफ बन रहा है नाला
चंद दिनों बाद मानसून की दस्तक होने जा रही है। इसके बावजूद उद्योग नगरी की जल निकासी के लिए बनाया जा रहा नाला निर्माण गति नहीं पकड़ पा रहा है। अगर बरसात के पूर्व इसका निर्माण पूर्ण नहीं होता है तो इस साल भी उद्योग नगरी में जल भराव की समस्या खड़ी हो सकती है। उद्योग नगरी की जल निकासी के लिए यूपीसीडा करीब छह करोड़ की लागत से नाले का निर्माण करा रही है। उद्योग नगर