सैदपुर: डहरा कलां के जीबी इंटरनेशनल स्कूल में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, स्क्वायर कैप व गाउन पहने मेधाओं ने भरी उड़ान
सैदपुर के डहरा कलां स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। प्रधानाचार्य एके बर्तारिया ने सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट परिणामों की जानकारी दी।