"मानव सेवा संघ "(एक छोटी सी पहल)द्वारा हर महीने समाज सेवा का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
मानव सेवा संघ ने अपने कर्तव्य के अनुसार इस बार की मासिक सेवा "श्री राम तलाई बस स्टैंड डेरा बस्सी"में भंडारे के रूप में दी। लगभग 2500 से ज्यादा जरूरतमंद सज्जनों ने भरपूर स्वादिष्ट भोजन(चावल, कढ़ी, हलवा )का आनंद लिया एवं सदस्यों के द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" मुहिम के तहत " बेलपत् , जामुन, नीम, अशोक, अमरूद आंवला" आदि के पौधों का वितरित किया गया ।
जिसमें डेराबस्सी शहर के प्रमुख समाजसेवीयों के साथ-साथ नगर कौशल प्रधान जी ने भी अपनी हाजरी आज के इस भंडारा सेवा कार्यक्रम में लगाई।
मानव सेवा संघ के सभी सदस्य अपने सामाजिक जीवन के साथ-साथ मानव सेवा के रूप में ग्रुप के उद्देश्य नर सेवा नारायण सेवा को भी पूरा कर रहे है।
ग्रुप संचालक भुवनेश चौहान ने बताया कि हमारा यह ग्रुप निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहा हैं। तथा ग्रुप के सभी
सदस्य फार्मा सेक्टर (दवाई कंपनीयों) से जुड़े हैं। ग्रुप के सदस्यों में, श्री सुरेंद्र शर्माजी, श्री जितेंद्र मिश्रा, श्री रमन कौशल जी, श्री नितिन जैन जी, श्री परविंदर राणा जी, श्री जनक कुमार जी, श्री सुधीर सेठी जी, श्री मिथिलेश द्विवेदी, अजय कुमार,मोनी धीमान, राजेश मधबाल जी, मंजू शर्मा जी, देवराज, अवनीश कुमार, नितेश कुमार, मृगेश्वर राजपूत, संजीव कौशिक, गिरधर बणवाल ,विशन चंद , संजीव कुमार, विशमबर दास, देवराज, राजेश शुक्ला, विजय कुमार दुबे, अंकित कुमार, वासुदेव, विकल्प, विनय कुमार, दीक्षा शर्मा, अरुण कुमार,अमनदीप कौर, श्री संदीप कुमार जैन, सुखदेव सैनी अभिषेक रोहिल्ला, सचिन कुमार नायक,मुनीश ठाकुर आदि इस अवसर पर मौजूद थे।
(ब्यूरो चीफ राकेश गांधी की रिपोर्ट)