बांधवगढ़: जल संकट के बीच अवैध बोरिंग पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने मशीन और ट्रक किए जब्त
उमरिया जिले में जल संरक्षण के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद अवैध रूप से बोरिंग कराए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। बांधवगढ़ एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह ने ग्राम डोगरगवां में जांच के दौरान बिना अनुमति बोरिंग कार्य करते हुए मशीन और ट्रक को पकड़ा। वैध अनुमति नहीं मिलने पर दोनों वाहनों को जब्त कर कोतवाली में खड़ा कराया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है ।