बकानी: बकानी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
बकानी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार झालावाड़ जिले के रटलाई मार्ग पर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15.70 ग्राम स्मैक और एक बाइक भी जब्त की गई है। बकानी-रटलाई मार्ग पर मंगलवार देर रात पुलिस गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली,