उज्जैन में शाही मस्जिद कार्रवाई के दौरान तनाव, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद से जुड़े मामले में सोमवार को कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। टंकी चौक की ओर पथराव की सूचना के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
वहीं, शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी आगे आकर सहयोग करते नजर आए।
इधर, मामले को लेकर उज्जैन जा रहे AIMIM मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल उनके उज्जैन के नागझेरी थाने में होने की जानकारी सामने आई है।
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और संभागायुक्त आशीष सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
शहर काजी ने भी लोगों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
उज्जैन, मध्यप्रदेश
#UjjainNews #ShahiMasjid #AIMIM #UjjainPolice #BreakingNews
Indore, Indore | Sep 28, 2026