डिंडौरी: जिला अस्पताल के महिला वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हड़कंप मचा, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
डिंडौरी जिला अस्पताल के महिला वार्ड में गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिसके चलते अफरा तफरी माहौल बन गया वार्ड से प्रसूति महिलाओं और नवजात बच्चों को बाहर निकाला गया मौजूदा स्टाफ और महिला गार्ड ने आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि सूचना मिलते ही मौके पर कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया।