देहरादून: शिक्षा निदेशालय में शिक्षा महादेशक झरना कमठान ने कहा- परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रा प्रीति तपाली का चयन हुआ है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में इस बार देहरादून से फूलचंद नारी शिल्प कन्या बालिका इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा प्रीति तपाली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर मिलेगा। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने कहा कि राज्य का कोटा दो बच्चों का था, जिसमें से प्रीति तपाली का चयन हुआ है।