हुज़ूर: छोला मंदिर इलाके में ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक पर पत्थर से हमला, पुलिस ने की FIR दर्ज
Huzur, Bhopal | May 28, 2024 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में ट्रेफिक पुलिस के आरक्षक पर पत्थर से हमले का मामला सामने आया है। नशे में धुत्त युवक ने वाहन चैकिंग के दौरान आरक्षक पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।