हुज़ूर: भोपाल के सेंट्रल जेल परिसर के बाहर हुए भाजयुमो के मण्डल उपाध्यक्ष के मर्डर केस में जांच के बाद होगी गिरफ्तारी
Huzur, Bhopal | May 28, 2024 भोपाल के सेंट्रल जेल परिसर के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश जारी है| इसी बीच एक आरोपी तंजील के परिजनों ने एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह को आवेदन दिया हैं |कहा कि उसे फसाया जा रहा है,वह निर्दोष है| उन्होंने कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज सौंपकार कर दावा किया है की घटना के वक्त तंजील घर में ही था|