हुज़ूर: भोपाल के 46 सेंटरों पर होगी UPSC परीक्षा, 16560 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Huzur, Bhopal | May 28, 2024 भोपाल के 46 सेंटरों पर 16 जून को UPSC (सिविलसर्विसेस) की प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें कुल 16 हजार560 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा कोलेकर सोमवार को कमिश्नर ऑफिस में मीटिंग हुई, जबकि आज मंगलवार को भी तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई|