बिंदकी: जोनिहा कस्बे में युवक ने किया हंगामा, दुकानदार का सामान फैलाया, पुलिस ने कराया मेडिकल और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा कस्बे में सोमवार की रात को दुकानदार सहदेव के हार्डवेयर की दुकान में कस्बे की ही रहने वाले युवक झल्लर उर्फ हिमांशु सोनकर ने हंगामा काटा। सामान बिखेर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी चौकी के सामने भी शोर मचाता रहा। पुलिस ने मेडिकल कराया। सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात रात्रि 12:00 बजे जांच शुरू हुई।