Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
No video available

#लीवर,#सिरदर्द,#हाथ_पैरों मे सुन्नापन ,भुख न लगना मे सुनिए मरीज से ,#कोरोना,#covid19,#ओमीक्रोन,#PM 8813075521 #IMMUNITY

Bhiwani, Bhiwani | Jan 10, 2022

MORE NEWS

मुआवजे में महाघोटाला
एसडीएम कार्याल पर 7वें दिन भी गरजे किसान, फूंक डाली अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां
कॉरपोरेट के फायदे के लिए किसानों के हकों पर चौतरफा डाका डाल रही है सरकार : जोगेंद्र तालु
भिवानी, 22 जून : हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के नाम पर किसानों की कीमती और उपजाऊ जमीनों को कौडिय़ों के भाव हड़पने के खिलाफ अन्नदाताओं का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सरकार, प्रशासन और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के कथित नापाक गठजोड़ और मुआवजे में हुए बड़े हेरफेर के खिलाफ कस्बा तोशाम स्थित एसडीएम कार्यालय के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 7वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। इस दौरान किसानों का गुस्सा उस समय और भडक़ गया जब धरना स्थल पर अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियां फूंककर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही कॉरपोरेट साठगांठ का पुरजोर विरोध किया गया। सोमवार को धरने की अध्यक्षता ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के संगठन महामंत्री राजपाल चाहर व संचालन जिला प्रधान भागू राम तोशाम ने किया।
      ग्राम स्वराज किसान मोर्चा और पावरग्रिड बनाम किसान संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट हुए किसानों को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु ने कहा कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है ताकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा सके और देश के पेट पालने वाले किसानों के हकों पर सरेआम डाका डाला जा सके। सरकार, प्रशासनिक अधिकारी और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन मिलकर एक सिंडिकेट की तरह काम कर रहे हैं। इनका एकमात्र क्रूर मकसद किसानों की उपजाऊ और कीमती जमीनों को कौडिय़ों के भाव हड़पना है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थापित नियमों और किसान हितों को पूरी तरह ताक पर रख दिया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
       धरना स्थल पर उस समय माहौल और गरमा गया जब किसानों को सूचना मिली कि अमेरिका ट्रेड डील को फाइनल करने के लिए अमेरिका से एक प्रतिनिधिमंडल भारत आया हुआ है। स्थानीय स्तर पर जमीन की लूट और वैश्विक स्तर पर कॉरपोरेट-परस्ती के खिलाफ भडक़े किसानों ने धरना स्थल पर ही इस अमेरिकी डील की प्रतियां फूंककर अपना तीव्र आक्रोश दर्ज कराया। किसानों ने साफ कहा कि वे न तो स्थानीय स्तर पर अपनी जमीनों की लूट होने देंगे और न ही विदेशी ताकतों और कॉरपोरेट कंपनियों के आगे घुटने टेकेंगे।
      मोर्चा के नेताओं ने मुआवजे के खेल को उजागर करते हुए बताया कि पहली बैठक में जो मुआवजा राशि करोड़ों रुपये तय की गई थी, उसे महज आठ दिनों के भीतर दूसरी बैठक बुलाकर बेहद कम कर दिया गया। यह सीधे तौर पर किसानों के हितों पर कुठाराघात और प्रशासनिक तानाशाही का जीता-जागता सबूत है। उन्होंने मांगा की कि भिवानी जिले के प्रभावित किसानों को भी पड़ोसी जिले हिसार के समान ही मुआवजा दरें दी जाएं। महज आठ दिनों के भीतर मुआवजे की राशि को आधा करने वाले और नियमों को ठेंगे पर रखने वाले दोषी अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच हो और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंन चेतावनी दी कि यदि सरकार और पावर ग्रिड प्रबंधन ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी, तो तोशाम से शुरू हुई यह चिंगारी जल्द ही पूरे हरियाणा में एक बड़े और निर्णायक किसान आंदोलन का रूप ले लेगी।
      इस अवसर पर राज सिंह धनाना, जंगबीर अलखपुरा, कौर सिंह नंबरदार, रमेश चंद, सत्यवान सिंह, दयानंद फौजी, ईश्वर सिंह, धर्मवीर, कृष्ण कुमार, रामेहर दुहन, रामचंद्र बागनवाला, राजपाल सिंह, अनिल बागनवाला, उमेद बागनवाला, राजबीर दुहन सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

मुआवजे में महाघोटाला एसडीएम कार्याल पर 7वें दिन भी गरजे किसान, फूंक डाली अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां कॉरपोरेट के फायदे के लिए किसानों के हकों पर चौतरफा डाका डाल रही है सरकार : जोगेंद्र तालु भिवानी, 22 जून : हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के नाम पर किसानों की कीमती और उपजाऊ जमीनों को कौडिय़ों के भाव हड़पने के खिलाफ अन्नदाताओं का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सरकार, प्रशासन और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के कथित नापाक गठजोड़ और मुआवजे में हुए बड़े हेरफेर के खिलाफ कस्बा तोशाम स्थित एसडीएम कार्यालय के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 7वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। इस दौरान किसानों का गुस्सा उस समय और भडक़ गया जब धरना स्थल पर अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियां फूंककर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही कॉरपोरेट साठगांठ का पुरजोर विरोध किया गया। सोमवार को धरने की अध्यक्षता ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के संगठन महामंत्री राजपाल चाहर व संचालन जिला प्रधान भागू राम तोशाम ने किया। ग्राम स्वराज किसान मोर्चा और पावरग्रिड बनाम किसान संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट हुए किसानों को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु ने कहा कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है ताकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा सके और देश के पेट पालने वाले किसानों के हकों पर सरेआम डाका डाला जा सके। सरकार, प्रशासनिक अधिकारी और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन मिलकर एक सिंडिकेट की तरह काम कर रहे हैं। इनका एकमात्र क्रूर मकसद किसानों की उपजाऊ और कीमती जमीनों को कौडिय़ों के भाव हड़पना है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थापित नियमों और किसान हितों को पूरी तरह ताक पर रख दिया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर उस समय माहौल और गरमा गया जब किसानों को सूचना मिली कि अमेरिका ट्रेड डील को फाइनल करने के लिए अमेरिका से एक प्रतिनिधिमंडल भारत आया हुआ है। स्थानीय स्तर पर जमीन की लूट और वैश्विक स्तर पर कॉरपोरेट-परस्ती के खिलाफ भडक़े किसानों ने धरना स्थल पर ही इस अमेरिकी डील की प्रतियां फूंककर अपना तीव्र आक्रोश दर्ज कराया। किसानों ने साफ कहा कि वे न तो स्थानीय स्तर पर अपनी जमीनों की लूट होने देंगे और न ही विदेशी ताकतों और कॉरपोरेट कंपनियों के आगे घुटने टेकेंगे। मोर्चा के नेताओं ने मुआवजे के खेल को उजागर करते हुए बताया कि पहली बैठक में जो मुआवजा राशि करोड़ों रुपये तय की गई थी, उसे महज आठ दिनों के भीतर दूसरी बैठक बुलाकर बेहद कम कर दिया गया। यह सीधे तौर पर किसानों के हितों पर कुठाराघात और प्रशासनिक तानाशाही का जीता-जागता सबूत है। उन्होंने मांगा की कि भिवानी जिले के प्रभावित किसानों को भी पड़ोसी जिले हिसार के समान ही मुआवजा दरें दी जाएं। महज आठ दिनों के भीतर मुआवजे की राशि को आधा करने वाले और नियमों को ठेंगे पर रखने वाले दोषी अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच हो और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंन चेतावनी दी कि यदि सरकार और पावर ग्रिड प्रबंधन ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी, तो तोशाम से शुरू हुई यह चिंगारी जल्द ही पूरे हरियाणा में एक बड़े और निर्णायक किसान आंदोलन का रूप ले लेगी। इस अवसर पर राज सिंह धनाना, जंगबीर अलखपुरा, कौर सिंह नंबरदार, रमेश चंद, सत्यवान सिंह, दयानंद फौजी, ईश्वर सिंह, धर्मवीर, कृष्ण कुमार, रामेहर दुहन, रामचंद्र बागनवाला, राजपाल सिंह, अनिल बागनवाला, उमेद बागनवाला, राजबीर दुहन सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026

भिवानी के सेक्टर 13 व 23 में नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग
प्रशासन की अनदेखी पर भडक़ा दि भिवानी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोएिशन, दी आंदोलन की चेतावनी
सीवर धंसा, सडक़ों पर गड्ढे और बिजली-पानी ठप : लाखों टैक्स भरने के बावजूद भी सुविधाएं शून्य : रामकिशन शर्मा
स्कूल की छात्राओं और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर, टूटी सडक़ें दे रही हैं हादसों को न्यौता : रामकिशन शर्मा
भिवानी, 22 जून : शहर के सबसे प्रमुख रिहायशी इलाकों में शुमार सेक्टर 13 और 23 के निवासी इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सीवर, सडक़, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय जनता में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो अब दि भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सीधे तौर पर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
      एसोसिएशन के प्रधान (आजीवन उपलब्धि प्राप्त) रामकिशन शर्मा  ने अपनी समस्त कार्यकारिणी की ओर से सोमवार को उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपकर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए हैं और जल्द समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
     प्रधान रामकिशन शर्मा ने बताया कि सेक्टर 13 व 23 में सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। मकान नंबर 2115/13 के पास मुख्य सीवर का हाल पिछले एक साल से नीचे धंसा हुआ है, लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया है। सीवर धंसने के कारण आस-पास के मकानों की नींव कमजोर हो रही है, विशेषकर मकान नंबर 2115 में खतरनाक दरारें आ चुकी हैं। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है: स्थानीय निवासी हर वक्त डर के साये में जीने को मजबूर हैं।
      सेक्टर की सडक़ों की बदहाली पर आक्रोश जताते हुए रामकिशन शर्मा ने कहा कि सेक्टर 13 के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने से लेकर वृद्ध आश्रम तक जाने वाली मुख्य सडक़ पूरी तरह टूट चुकी है। सडक़ पर बने गहरे गड्ढे आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। वृद्ध आश्रम की तरफ जाने वाले बुजुर्गों और स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को इस रास्ते से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही बिजली और पानी की किल्लत को लेकर भी एसोसिएशन ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। शर्मा ने कहा कि मकान नंबर 3532 सेक्टर 13 के पास बिजली का लोड अत्यधिक बढ़ चुका है, जिसके कारण फ्यूज बार-बार उड़ जाते हैं और घंटों कट लगा रहता है। दो वर्ष पहले यहाँ 4 खंभे लगाए गए थे, जिन्हें पिछले वर्ष बिना वजह यहा से हटा दिया गया। एसोसिएशन ने यहाँ तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि बिजली और पानी की मोटर सुचारू रूप से चल सकें। उन्होंने कहा कि प्ताह में एक या दो दिन बिजली गुल रहने के कारण निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई नहीं हो पाती। प्लाट धारकों और निवासियों को पानी आने का समय पता नहीं चल पाता। इसके समाधान के लिए पानी की टंकी पर एक हूटर लगाने की मांग की गई है ताकि पानी छोड़ते ही लोगों को पता चल सके और वे पानी का संचय कर सकें।
       एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा और स्थानीय निवासियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सेक्टरवासी लाखों रुपये का टैक्स सरकार को देते हैं, लेकिन बदले में उन्हें केवल आश्वासन और परेशानियाँ मिल रही हैं। यदि उपायुक्त ने इन जनहित की गंभीर समस्याओं का यथाशीघ्र संज्ञान लेकर इनका स्थाई समाधान नहीं करवाया, तो एसोसिएशन समस्त नागरिकों को साथ लेकर सडक़ों पर उतरने और उग्र प्रदर्शन करने के लिए विवश होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर डॉ फूल सिंह धनाना, डॉ सतबीर सिंह, बैंक अधिकारी राव वीरेंद्र सिंह, राजकुमार तंवर, भुक्कल साहब भी मौजूद रहे।

भिवानी के सेक्टर 13 व 23 में नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग प्रशासन की अनदेखी पर भडक़ा दि भिवानी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोएिशन, दी आंदोलन की चेतावनी सीवर धंसा, सडक़ों पर गड्ढे और बिजली-पानी ठप : लाखों टैक्स भरने के बावजूद भी सुविधाएं शून्य : रामकिशन शर्मा स्कूल की छात्राओं और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर, टूटी सडक़ें दे रही हैं हादसों को न्यौता : रामकिशन शर्मा भिवानी, 22 जून : शहर के सबसे प्रमुख रिहायशी इलाकों में शुमार सेक्टर 13 और 23 के निवासी इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सीवर, सडक़, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर स्थानीय जनता में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो अब दि भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सीधे तौर पर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के प्रधान (आजीवन उपलब्धि प्राप्त) रामकिशन शर्मा ने अपनी समस्त कार्यकारिणी की ओर से सोमवार को उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपकर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए हैं और जल्द समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रधान रामकिशन शर्मा ने बताया कि सेक्टर 13 व 23 में सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। मकान नंबर 2115/13 के पास मुख्य सीवर का हाल पिछले एक साल से नीचे धंसा हुआ है, लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया है। सीवर धंसने के कारण आस-पास के मकानों की नींव कमजोर हो रही है, विशेषकर मकान नंबर 2115 में खतरनाक दरारें आ चुकी हैं। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है: स्थानीय निवासी हर वक्त डर के साये में जीने को मजबूर हैं। सेक्टर की सडक़ों की बदहाली पर आक्रोश जताते हुए रामकिशन शर्मा ने कहा कि सेक्टर 13 के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने से लेकर वृद्ध आश्रम तक जाने वाली मुख्य सडक़ पूरी तरह टूट चुकी है। सडक़ पर बने गहरे गड्ढे आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। वृद्ध आश्रम की तरफ जाने वाले बुजुर्गों और स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को इस रास्ते से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही बिजली और पानी की किल्लत को लेकर भी एसोसिएशन ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। शर्मा ने कहा कि मकान नंबर 3532 सेक्टर 13 के पास बिजली का लोड अत्यधिक बढ़ चुका है, जिसके कारण फ्यूज बार-बार उड़ जाते हैं और घंटों कट लगा रहता है। दो वर्ष पहले यहाँ 4 खंभे लगाए गए थे, जिन्हें पिछले वर्ष बिना वजह यहा से हटा दिया गया। एसोसिएशन ने यहाँ तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि बिजली और पानी की मोटर सुचारू रूप से चल सकें। उन्होंने कहा कि प्ताह में एक या दो दिन बिजली गुल रहने के कारण निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई नहीं हो पाती। प्लाट धारकों और निवासियों को पानी आने का समय पता नहीं चल पाता। इसके समाधान के लिए पानी की टंकी पर एक हूटर लगाने की मांग की गई है ताकि पानी छोड़ते ही लोगों को पता चल सके और वे पानी का संचय कर सकें। एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा और स्थानीय निवासियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सेक्टरवासी लाखों रुपये का टैक्स सरकार को देते हैं, लेकिन बदले में उन्हें केवल आश्वासन और परेशानियाँ मिल रही हैं। यदि उपायुक्त ने इन जनहित की गंभीर समस्याओं का यथाशीघ्र संज्ञान लेकर इनका स्थाई समाधान नहीं करवाया, तो एसोसिएशन समस्त नागरिकों को साथ लेकर सडक़ों पर उतरने और उग्र प्रदर्शन करने के लिए विवश होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर डॉ फूल सिंह धनाना, डॉ सतबीर सिंह, बैंक अधिकारी राव वीरेंद्र सिंह, राजकुमार तंवर, भुक्कल साहब भी मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026

भारतीय किसान संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न : भिवानी के किसानों की समस्याएं गूंजी
किसान आज विभिन्न मोर्चो पर समस्याओं से घिरा, तत्काल समाधान की है आवश्यकता : महिपाल बड़दू
किसानों के अनाज की सुरक्षा के लिए भिवानी में बनवाए जाए बड़े वेयरहाउस : जिल अध्यक्ष अजमेर
भिवानी, 22 जून : भारतीय किसान संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय हिसार में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सहित विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष और जिला मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य केंद्र भिवानी जिले के किसानों की ज्वलंत समस्याएं और उनकी लंबित मांगें रहीं, जिन्हें संगठन के पदाधिकारियों ने पुरजोर तरीके से मंच पर रखा। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र, हरियाणा प्रदेश किसान संघ के महामंत्री रामबीर, प्रदेश मंत्री एवं बिजली आयाम प्रमुख महिपाल बड़दु, संपर्क अधिकारी मनीराम लबाना, भिवानी जिला अध्यक्ष अजमेर, जेपी बराला, राज सिंह, पवन लक्ष्मणपुरा, रामचन्द्र, प्रीता, डॉ. धर्मबीर दहिया, महेंद्र सिंह, हिसार जिला अध्यक्ष दिलबाग, सतीश, सतपाल और रोहताश पंघाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
        बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री व बिजली आयाम प्रमुख महिपाल बड़दु ने कहा कि भिवानी जिले का किसान आज कई मोर्चों पर संकट से जूझ रहा है। सबसे गंभीर समस्या खेतों से गुजरने वाली बड़ी बिजली की लाइनों की है। किसानों की उपजाऊ जमीन पर बड़े-बड़े पोल खड़े कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें खेती करने में भारी असुविधा हो रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। भारतीय किसान संघ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके अलावा, फसल बीमा क्लेम के नाम पर कंपनियों द्वारा किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। हमारी मांग है कि बिजली लाइनों का उचित मुआवजा और किसानों का बकाया बीमा क्लेम तुरंत जारी किया जाए। हम इन सभी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाएंगे और समाधान करवाकर ही दम लेंगे।
     वही भिवानी क्षेत्र की जमीनी दिक्कतों को रेखांकित करते हुए भिवानी जिला अध्यक्ष अजमेर ने कहा कि भिवानी क्षेत्र के किसानों के पास अनाज भंडारण के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। सरकार से पुरजोर मांग है कि क्षेत्र में किसानों के अनाज की सुरक्षा के लिए बड़े वेयरहाउस (गोदाम) बनवाए जाएं, ताकि किसानों की फसल खराब न हो। इसके साथ ही, बवानीखेड़ा क्षेत्र में सुंदर ब्रांच नहर में बेहद कम पानी आ रहा है। पानी की इस भारी किल्लत के कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। टेल तक पूरा पानी पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर प्रशासन ने वेयरहाउस के निर्माण, सुंदर ब्रांच में पानी की आपूर्ति और बीमा क्लेम जैसी जायज मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो किसान संघ आंदोलन की राह पकडऩे को मजबूर होगा।
      बैठक के समापन पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि भिवानी सहित पूरे प्रदेश के किसानों की इन समस्याओं का एक मांग पत्र तैयार कर जल्द ही संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाया जाएगा। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने साफ किया कि किसान हित से जुड़ी इन मांगों का समाधान समय रहते करवाना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है।

भारतीय किसान संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न : भिवानी के किसानों की समस्याएं गूंजी किसान आज विभिन्न मोर्चो पर समस्याओं से घिरा, तत्काल समाधान की है आवश्यकता : महिपाल बड़दू किसानों के अनाज की सुरक्षा के लिए भिवानी में बनवाए जाए बड़े वेयरहाउस : जिल अध्यक्ष अजमेर भिवानी, 22 जून : भारतीय किसान संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय हिसार में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सहित विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष और जिला मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य केंद्र भिवानी जिले के किसानों की ज्वलंत समस्याएं और उनकी लंबित मांगें रहीं, जिन्हें संगठन के पदाधिकारियों ने पुरजोर तरीके से मंच पर रखा। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र, हरियाणा प्रदेश किसान संघ के महामंत्री रामबीर, प्रदेश मंत्री एवं बिजली आयाम प्रमुख महिपाल बड़दु, संपर्क अधिकारी मनीराम लबाना, भिवानी जिला अध्यक्ष अजमेर, जेपी बराला, राज सिंह, पवन लक्ष्मणपुरा, रामचन्द्र, प्रीता, डॉ. धर्मबीर दहिया, महेंद्र सिंह, हिसार जिला अध्यक्ष दिलबाग, सतीश, सतपाल और रोहताश पंघाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री व बिजली आयाम प्रमुख महिपाल बड़दु ने कहा कि भिवानी जिले का किसान आज कई मोर्चों पर संकट से जूझ रहा है। सबसे गंभीर समस्या खेतों से गुजरने वाली बड़ी बिजली की लाइनों की है। किसानों की उपजाऊ जमीन पर बड़े-बड़े पोल खड़े कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें खेती करने में भारी असुविधा हो रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। भारतीय किसान संघ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके अलावा, फसल बीमा क्लेम के नाम पर कंपनियों द्वारा किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। हमारी मांग है कि बिजली लाइनों का उचित मुआवजा और किसानों का बकाया बीमा क्लेम तुरंत जारी किया जाए। हम इन सभी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाएंगे और समाधान करवाकर ही दम लेंगे। वही भिवानी क्षेत्र की जमीनी दिक्कतों को रेखांकित करते हुए भिवानी जिला अध्यक्ष अजमेर ने कहा कि भिवानी क्षेत्र के किसानों के पास अनाज भंडारण के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। सरकार से पुरजोर मांग है कि क्षेत्र में किसानों के अनाज की सुरक्षा के लिए बड़े वेयरहाउस (गोदाम) बनवाए जाएं, ताकि किसानों की फसल खराब न हो। इसके साथ ही, बवानीखेड़ा क्षेत्र में सुंदर ब्रांच नहर में बेहद कम पानी आ रहा है। पानी की इस भारी किल्लत के कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। टेल तक पूरा पानी पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर प्रशासन ने वेयरहाउस के निर्माण, सुंदर ब्रांच में पानी की आपूर्ति और बीमा क्लेम जैसी जायज मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो किसान संघ आंदोलन की राह पकडऩे को मजबूर होगा। बैठक के समापन पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि भिवानी सहित पूरे प्रदेश के किसानों की इन समस्याओं का एक मांग पत्र तैयार कर जल्द ही संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाया जाएगा। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने साफ किया कि किसान हित से जुड़ी इन मांगों का समाधान समय रहते करवाना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026

भौतिक सुखों में नहीं, प्रभु सिमरन में है दुखों का वास्तविक निवारण : स्वामी फकीरानंद महाराज
विधायक के कार्यालय में सत्संग व दुख निवारण समागम में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब
भिवानी, 22 जून : स्थानीय बाग कोठी स्थित विधायक घनश्याम सर्राफ के कार्यालय परिसर में आयोजित भव्य सत्संग एवं दुख निवारण समागम सोमवार को भी पूर्ण श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ जारी रहा। पंजाब के पठानकोट स्थित रामदेव आश्रम से पहुंचे श्रीश्री 1008 स्वामी फकीरानंद महाराज के सान्निध्य में चल रहे इस समागम में भिवानी सहित आस-पास के तमाम क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। इस आध्यात्मिक समागम में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने महाराज के चरणों में वंदन कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। समागम में उपस्थित विशाल जनसमूह को अपनी अमृतमयी वाणी से निहाल करते हुए श्रीश्री 1008 स्वामी फकीरानंद महाराज ने कहा कि आज का इंसान भौतिकता की अंधी दौड़ में दौड़ रहा है, जिससे उसे क्षणिक सुख तो मिल सकता है, लेकिन स्थाई शांति नहीं। उन्होंने कहा कि मनुष्यों का यह अनमोल जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाएं और धन-दौलत जुटाने के लिए नहीं मिला है, बल्कि इसका वास्तविक ध्येय आत्मिक शांति, आत्म-कल्याण और परमार्थ है। संसार में रहते हुए इंसान जिन दुखों और चिंताओं से घिरा है, उनका वास्तविक निवारण केवल और केवल ईश्वर की सच्ची भक्ति, सिमरन और सत्संग के माध्यम से ही संभव है। इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि संतों की संगति और उनके विचार भटके हुए समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। आज के इस दुख निवारण समागम से जो सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संदेश मिल रहा है, वह हर नागरिक के जीवन से दुखों का नाश करेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजसेवी सुरेंद्र लोहिया, समाजसेवी रमेश सैनी एवं पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने संयुक्त रूप से बताया कि समागम को लेकर भिवानी की जनता में अभूतपूर्व उत्साह है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भाई-बहन और बुजुर्ग यहां पहुंचकर स्वामी के भजनों और प्रवचनों की ज्ञानगंगा का रसपान कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, प्रेमलता सर्राफ, अमन सर्राफ, महेंद्र लोहिया, सोनू गोयल, आशा सैनी, सत्यनारायण गुज्जर, सुखविंद्र दुहन, डा. सुनीता दुहन, आनंद तंवर, ललित चौहान, कृष्ण सोनी, सुनील मोनिया, सुनील जांगड़ा, उमेश, रिंकू ख्यालीराम, पीयूष, ललित, मोहित, अल्का सहित अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

भौतिक सुखों में नहीं, प्रभु सिमरन में है दुखों का वास्तविक निवारण : स्वामी फकीरानंद महाराज विधायक के कार्यालय में सत्संग व दुख निवारण समागम में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब भिवानी, 22 जून : स्थानीय बाग कोठी स्थित विधायक घनश्याम सर्राफ के कार्यालय परिसर में आयोजित भव्य सत्संग एवं दुख निवारण समागम सोमवार को भी पूर्ण श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ जारी रहा। पंजाब के पठानकोट स्थित रामदेव आश्रम से पहुंचे श्रीश्री 1008 स्वामी फकीरानंद महाराज के सान्निध्य में चल रहे इस समागम में भिवानी सहित आस-पास के तमाम क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। इस आध्यात्मिक समागम में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने महाराज के चरणों में वंदन कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। समागम में उपस्थित विशाल जनसमूह को अपनी अमृतमयी वाणी से निहाल करते हुए श्रीश्री 1008 स्वामी फकीरानंद महाराज ने कहा कि आज का इंसान भौतिकता की अंधी दौड़ में दौड़ रहा है, जिससे उसे क्षणिक सुख तो मिल सकता है, लेकिन स्थाई शांति नहीं। उन्होंने कहा कि मनुष्यों का यह अनमोल जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाएं और धन-दौलत जुटाने के लिए नहीं मिला है, बल्कि इसका वास्तविक ध्येय आत्मिक शांति, आत्म-कल्याण और परमार्थ है। संसार में रहते हुए इंसान जिन दुखों और चिंताओं से घिरा है, उनका वास्तविक निवारण केवल और केवल ईश्वर की सच्ची भक्ति, सिमरन और सत्संग के माध्यम से ही संभव है। इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि संतों की संगति और उनके विचार भटके हुए समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। आज के इस दुख निवारण समागम से जो सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संदेश मिल रहा है, वह हर नागरिक के जीवन से दुखों का नाश करेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजसेवी सुरेंद्र लोहिया, समाजसेवी रमेश सैनी एवं पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने संयुक्त रूप से बताया कि समागम को लेकर भिवानी की जनता में अभूतपूर्व उत्साह है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भाई-बहन और बुजुर्ग यहां पहुंचकर स्वामी के भजनों और प्रवचनों की ज्ञानगंगा का रसपान कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, प्रेमलता सर्राफ, अमन सर्राफ, महेंद्र लोहिया, सोनू गोयल, आशा सैनी, सत्यनारायण गुज्जर, सुखविंद्र दुहन, डा. सुनीता दुहन, आनंद तंवर, ललित चौहान, कृष्ण सोनी, सुनील मोनिया, सुनील जांगड़ा, उमेश, रिंकू ख्यालीराम, पीयूष, ललित, मोहित, अल्का सहित अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026

कबीर जयंती कार्यक्रम रद्द करने पर भडक़ा धानक समाज, सरकार को दी चेतावनी : विधायक सर्राफ ने दिया आश्वासन
संत कबीर साहब जयंती पर कार्यक्रम रद्द करना सर्व समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ : भगवानदास कालिया
भिवानी, 22 जून : स्थानीय बावड़ी गेट स्थित शिव धर्मशाला में धानक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सज्जन खनगवाल ने की। इस सभा का मुख्य उद्देश्य 29 जून को भिवानी में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि कबीर साहब जयंती कार्यक्रम को सरकार द्वारा अचानक रद्द किए जाने पर कड़ा विरोध जताना और आगामी रणनीति तैयार करना था। इस दौरान धानक समाज के वरिष्ठ नेता भगवानदास कालिया ने सरकार के इस फैसले पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे सर्व समाज का अपमान बताया। हालांकि बाद में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ से मुलाकात की, जिसके बाद उपजे विवाद पर सकारात्मक सहमति बनती दिखी।
     इस मौके पर धानक समाज के नेता भगवानदास कालिया ने दो टूक शब्दों में सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर होने वाले इतने बड़े आयोजन को आखिरी वक्त पर रद्द करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि कबीर साहब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरी मानवता और सर्व समाज के पथ-प्रदर्शक हैं। भिवानी में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को अचानक रद्द करके सरकार ने करोड़ों लोगों की आस्था और सर्व समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। यदि सरकार ने इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया तो धानक समाज चुप नहीं बैठेगा और सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक सुर में भगवानदास कालिया के इस बयान का समर्थन किया और साफ किया कि समाज अपने संतों के सम्मान के लिए कोई भी समझौता नहीं करेगा।
      शिव धर्मशाला में विरोध की रणनीति तैयार करने के उपरांत सोमवार को धानक समाज का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ से उनके निवास स्थान पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को समाज की नाराजगी और रोष से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक घनश्याम सर्राफ ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने धानक समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर धानक समाज के प्रमुख नेताओं की मुलाकात सूबे के मुख्यमंत्री से करवाएंगे। मुख्यमंत्री के समक्ष भिवानी में ही पूर्व निर्धारित तिथि और गरिमा के साथ प्रदेश स्तरीय संत कबीर साहब जयंती कार्यक्रम को दोबारा बहाल करने और आयोजित करवाने की पुरजोर वकालत की जाएगी। इसके साथ ही धानक समाज के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस कार्यक्रम को दोबारा बहाल नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा तथा आने वाले समय में भी भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
      विधायक घनश्याम सर्राफ द्वारा दिए गए इस ठोस और समयबद्ध आश्वासन के बाद धानक समाज के माथे पर छाई चिंता की लकीरें दूर हुईं। नेता भगवानदास कालिया और एडवोकेट सज्जन खनगवाल सहित समस्त समाज ने इस आश्वासन पर संतोष और खुशी व्यक्त की है। समाज के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री भिवानी की जनता और धानक समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द ही इस कार्यक्रम को हरी झंडी देंगे।
      इस अवसर पर अनिल डाबला, अनिल पेंटर, सुरेंद्र इंदौरा, राजू पचेरवाल, सज्जन इटकाण, दीपक सोलंकी, राजू सोलंक, अमित डाबला, रिंकू इटकाण, प्रकाश डाबला, राजेश डाबला, प्रदीप किराड़, अशोक बामणिया, प्रिंस बामणिाया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कबीर जयंती कार्यक्रम रद्द करने पर भडक़ा धानक समाज, सरकार को दी चेतावनी : विधायक सर्राफ ने दिया आश्वासन संत कबीर साहब जयंती पर कार्यक्रम रद्द करना सर्व समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ : भगवानदास कालिया भिवानी, 22 जून : स्थानीय बावड़ी गेट स्थित शिव धर्मशाला में धानक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सज्जन खनगवाल ने की। इस सभा का मुख्य उद्देश्य 29 जून को भिवानी में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि कबीर साहब जयंती कार्यक्रम को सरकार द्वारा अचानक रद्द किए जाने पर कड़ा विरोध जताना और आगामी रणनीति तैयार करना था। इस दौरान धानक समाज के वरिष्ठ नेता भगवानदास कालिया ने सरकार के इस फैसले पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे सर्व समाज का अपमान बताया। हालांकि बाद में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ से मुलाकात की, जिसके बाद उपजे विवाद पर सकारात्मक सहमति बनती दिखी। इस मौके पर धानक समाज के नेता भगवानदास कालिया ने दो टूक शब्दों में सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर होने वाले इतने बड़े आयोजन को आखिरी वक्त पर रद्द करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि कबीर साहब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरी मानवता और सर्व समाज के पथ-प्रदर्शक हैं। भिवानी में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को अचानक रद्द करके सरकार ने करोड़ों लोगों की आस्था और सर्व समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। यदि सरकार ने इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया तो धानक समाज चुप नहीं बैठेगा और सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक सुर में भगवानदास कालिया के इस बयान का समर्थन किया और साफ किया कि समाज अपने संतों के सम्मान के लिए कोई भी समझौता नहीं करेगा। शिव धर्मशाला में विरोध की रणनीति तैयार करने के उपरांत सोमवार को धानक समाज का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ से उनके निवास स्थान पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को समाज की नाराजगी और रोष से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक घनश्याम सर्राफ ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने धानक समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर धानक समाज के प्रमुख नेताओं की मुलाकात सूबे के मुख्यमंत्री से करवाएंगे। मुख्यमंत्री के समक्ष भिवानी में ही पूर्व निर्धारित तिथि और गरिमा के साथ प्रदेश स्तरीय संत कबीर साहब जयंती कार्यक्रम को दोबारा बहाल करने और आयोजित करवाने की पुरजोर वकालत की जाएगी। इसके साथ ही धानक समाज के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस कार्यक्रम को दोबारा बहाल नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा तथा आने वाले समय में भी भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विधायक घनश्याम सर्राफ द्वारा दिए गए इस ठोस और समयबद्ध आश्वासन के बाद धानक समाज के माथे पर छाई चिंता की लकीरें दूर हुईं। नेता भगवानदास कालिया और एडवोकेट सज्जन खनगवाल सहित समस्त समाज ने इस आश्वासन पर संतोष और खुशी व्यक्त की है। समाज के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री भिवानी की जनता और धानक समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द ही इस कार्यक्रम को हरी झंडी देंगे। इस अवसर पर अनिल डाबला, अनिल पेंटर, सुरेंद्र इंदौरा, राजू पचेरवाल, सज्जन इटकाण, दीपक सोलंकी, राजू सोलंक, अमित डाबला, रिंकू इटकाण, प्रकाश डाबला, राजेश डाबला, प्रदीप किराड़, अशोक बामणिया, प्रिंस बामणिाया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026

#लीवर,#सिरदर्द,#हाथ_पैरों मे सुन्नापन ,भुख न लगना मे सुनिए मरीज से ,#कोरोना,#covid19,#ओमीक्रोन,#PM 8813075521 #IMMUNITY - Bhiwani News