सिराथू: जवई पड़री गांव में एक हफ्ते से बिजली संकट और पेयजल की समस्या, ग्रामीणों ने किया हंगामा
सिराथू तहसील क्षेत्र के जवई पड़री गांव में बुधवार रात लोगों ने बिजली विभाग के एक्सीएन, एसडीओ, जेई तथा लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है।ग्रामीणों ने बताया कि हर जगह शिकायत की गई है लेकिन इन लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।बताया कि जहां अभी तक अंधेरा समस्या बनी हुई थी अब पेयजल संकट भी पैदा हो गया है।आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर मांग की है।