गिरिडीह: नगर निगम चुनाव: टॉवर चौक से हटे होर्डिंग, मेयर प्रत्याशी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नगर निगम आम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा टॉवर चौक पर लगवाएं गए होर्डिंग्स को निगम टीम ने रविवार को 5 बजे तक अभियान चला कर हटा दिया। बता दे कि 27 फरवरी को नगर निगम आम चुनाव होना सुनिश्चित है। इसको लेकर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार प्रसार हेतु बड़े बड़े होर्डिग्स और बैनर विभिन्न चौक चौराहों पर लगा दिया गया।